{"_id":"5982116b4f1c1b42078b47c8","slug":"131501696363-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पीटकर हत्या, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की पीटकर हत्या, केस दर्ज
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के घोरिया गांव में एक व्यक्ति ने बुधवार की भोर में हीरावती (35) की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन करीब चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चोपन-घोरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
घोरिया गांव की हीरावती पत्नी राम जियावन बुधवार की भोर में गांव में ही लहूूलुहान हाल में देखी गई। उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर बेरहपी से पीट दिया था। उसके सिर से काफी खूून निकल चुका था। ग्रामीणों ने महिला को गंभीर हालत में देख सुबह एंबुलेंस को मोबाइल के जरिए सूचना दी। करीब चार घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब एंबुलेंस पहुंची तो महिला दम तोड़ चुकी थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने चोपन-घोरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति के तहरीर पर पुलिस ने रामकेवल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने महिला की भोर में पिटाई क्यों की इसका खुलासा नहीं हो सका है।