{"_id":"5974e45c4f1c1b30598b45ad","slug":"131500832860-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग के मुताबिक कोयला उत्पादन पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग के मुताबिक कोयला उत्पादन पर जोर
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांग के सापेक्ष कोयला उत्पादन पर जोर
सोनभद्र (सिंगरौली/शक्तिनगर)। नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के दौरे पर पहुंचे सचिव कोयला मंत्रालय भारत सरकार सुशील कुमार ने मांग के सापेक्ष कोयला उत्पादन पर जोर दिया और उत्पादन में वृद्धि के लिए कारगर योजना बनाने के निर्देश दिए।
रविवार को सुबह दस बजे के करीब कोयला सचिव श्री कुमार एनसीएल की निगाही कोयला परियोजना में पांच मिलियन टन क्षमता के नए कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) को राष्ट्र को समर्पित किया। नई सीएचपी के अस्तित्व में आने के बाद परियोजना की वार्षिक क्षमता 15 मिलियन टन हो गई। इस सीएचपी से 100 एमएम साइज का उम्दा कोयला उपभोक्ताओं को आपूर्ति हो सकेगा। इसके बाद उन्होंने कोयला खदान क्षेत्र के कुछ हिस्सों का भ्रमण किया और कृष्णा ड्रग लाइन मशीन की खूबियों को जाना। व्यू प्वाइंट से खदान क्षेत्र को देखने के बाद मौके पर मौजूद एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग व निदेशकगणों से भावी योजनाओं पर चर्चा की। इसके बाद सचिव एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण में बेहद उपयोगी तीन मशीनों (मेडिकल एक्यूपमेंट) का शुभारंभ करते हुए एनएससी को क्षेत्र का लाइफ लाइन बताते हुए अधिकारियों से इसकी उत्कृष्टता बरकरार रखने को कहा। बताते चले कि सचिव श्री कुमार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली पहुंचे थे। पहुंचने के बाद उन्होंने कार्य समीक्षा बैठक की जो रात साढ़े 11 बजे तक चली। पूरे कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के सीएमडी श्री नाग के साथ निदेशक (कार्मिक) शांतिलता साहू, निदेशक तकनीकी गुणाधर पांडेय, निदेशक पीएसआरके शास्त्री सहित मुख्यालय व परियोजना के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।