फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.24 crore saplings will be planted in the district during

Sonebhadra News: वर्षाकाल में जिले में रोपे जाएंगें 1.24 करोड़ पौधे

Tue, 06 Jun 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
1.24 crore saplings will be planted in the district during
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। बैठक डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि बारिश में सोनभद्र में कुल 1.24 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना है। पौधरोपण करने के लिए जिन विभागों को जो भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, वह उनके अनुरूप गड्ढों की खुदाई आदि का कार्य समय से पूरा कर लें। पौधरोपण अभियान जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होगा। प्रथम सप्ताह में ही निर्धारित लक्ष्य के लगभग 70 प्रतिशत पौधरोपण किया जाना विभाग सुनिश्चित करें। प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देशित किया कि नर्सरियों में उपलब्ध प्रजातिवार पौधों की सूची संबंधित विभाग को उपलब्ध करा दी जाए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यावरण प्रदूषण अधिकारी को नोटिस जारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने मंगलवार को जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन की उपलब्धता के संबंध में अधिशासी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उक्त मशीन के क्रय करने का प्रस्ताव भेजा गहै। डीएम ने मशीनों की खरीद में शिथिलता न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने निकायों में एमआरएफ सेन्टर के संचालन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम ने प्लास्टिक बेस्ट के निस्तारण के संबंध में भी ईओ को निर्देश दिए। डीएम नेप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी से भू-गर्भिय जल में कोबाल्ट, निकिल एवं लेड की अधिकता मिलने एवं इसके निवारण के लिए तैयार किए गए प्लान के सम्बन्ध में जानकारी चाही तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकें। जिस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी करने का निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभाग से वायु प्रदूषण सूचकांक संबंधी जानकारी ली गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि सीएएक्यूएमएस मशीन कार्यशील है, जिस पर जिलाधिकारी ने पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह इसके सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed