फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फ्रेशर नाईट कार्यक्रम ने बाधा समा

फ्रेशर नाईट कार्यक्रम ने बाधा समा

Mon, 31 Dec 2018 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
फ्रेशर नाईट कार्यक्रम ने बाधा समा
अनपरा। हिडांलको रेनुसागर प्रेक्षागृह में रेनुपावर स्टाफ क्लब द्वारा रविवार को आयोजित विविध कार्यक्रमों के साथ फ्रेशर नाइट मनाया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि केपी यादव ने दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु यादव के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज इस प्रस्तुति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों हम लोग किसी बालीवुड का शो देख रहे हैं। इस तरह के आयोजन से युवाओं में नई स्फूर्ति तथा उनमें छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने में मदद मिलती है। आरपी सिंह ने रेनूपावर क्लब की तरफ से अतिथियों का स्वागत किया। शिखा सक्सेना के सोलो गीत अजीब दास्तां है ये की शानदार प्रस्तुति से पूरा प्रेक्षागृह तालियों के गड़गड़ाहट से गूँज उठा। इसके बाद शृष्टि सिंह ने निम्बूड़ा रे निम्बूड़ा पर अदभुत नृत्य प्रस्तुत कर परम आनंद की अनुभूति करा दी। चंदा त्रिपाठी ने विविध आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेक्षागृह में बैठे दर्शकों को देर रात्रि तक बांधे रखा। इसके अलावा आकाश खत्री, दीपक सिंह व हेमराज ने शानदार गपीत प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा डिप्लोमा इंजीनियर्स को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। सचांलन चंदा त्रिपाठी ने किया । इस अवसर पर सीएस सिंह, शैलेश विक्रम सिंह, एसबी वर्मा, टीके सिंह, अमित कंशल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed