फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पर्यावरण प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का लिया संकल्प

पर्यावरण प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का लिया संकल्प

Mon, 16 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का लिया संकल्प
सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को दीपावली के मद्देनजर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पर्यावरण प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। इसके लिए पटाखा न जलाने का भी संकल्प लिया गया। इसके अलावा रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सुषमा सिंह ने किया। राबर्ट्सगंज डीएवी स्कूल में पटाखे रहित दीपावली मनाने का बच्चों ने संकल्प लिया। प्रधानाचार्य राजकुमार ने विस्तार से पर्यावरण प्रदूषण के बारे में बताया। दी आर्यन्स एकेडमी संतनगर में बच्चों ने रंगोली बनाकर एवं दीपों को सजाकर शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या चित्रा जालान एवं प्रबंध निदेशक विनोद जालान ने बच्चों को इस त्यौहार के बारे में जानकारी देते हुए चाइना मेड झालरों , लाइट एवं पटाखों का उपयोग न करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि राकेश शरण मिश्र एडवोकेट रहे। पुसौली स्थित प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव, जिला अग्रिशमन अधिकारी सुरेश चंद्र, संयोजक जिला आपदा विशेषज्ञ संजीव सिंह, डॉ. एसके चतुर्वेदी के जरिए आपदा एवं बचाव के बारे में जरूरी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य आलोक पांडेय, प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, संतोंष पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन ब्रजेश सिंह ने किया। राबर्ट्सगंज के विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अंजलि विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को दीपावली के बारे में जानकारी दी। मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. कैलाशनाथ आदि मौजूद रहे। राबर्ट्सगंज के मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पटाखा जलाने और आतिशबाजी न करने का संकल्प प्रधानाचार्य सुशील पांडेय एवं प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed