{"_id":"597244364f1c1baf3c8b483d","slug":"121500660790-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्काजाम में 13 नामजद, 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्काजाम में 13 नामजद, 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। बिजली कटौती से नाराज होकर रीवां-रांची मार्ग पर चक्काजाम करना क्षेत्रीय लोगों को महंगा पड़ गया। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सहित 13 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चक्काजाम से सड़क पर रात में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चक्काजाम करने वालों में हड़कंप है।
दुद्धी क्षेत्र में बुधवार को घंटों बिजली आपूर्ति ठप थी। आए दिन हो रही विद्युत कटौती से नाराज होकर लोगों ने बुधवार को ही नगर के अमवार तिराहे पर रीवां-रांची मार्ग पर रात करीब साढ़े आठ बजे चक्काजाम कर दिया था। साथ ही बिजली विभाग और प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। जाम करने वालों का आरोप था कि विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के चलते आए दिन विद्युत कटौती होती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। नेशनल हाइवे जाम होने से करीब पांच किमी तक लंबा जाम लग गया था। इससे यात्रियों को भी परेशानी हुई थी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया था। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति कमल कुमार कानू, रिंकू मिश्रा, जवाहर अग्रहरि, कलीमुल्लाह खां, सुजीत अग्रहरि, लालू, चंदन केशरवानी, बनारसी साव, नीरज शर्मा, मनोज सिंह, भोलू, श्याम अग्रहरि और महमूद के खिलाफ नामजद जबकि करीब 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। पुलिस का कहना है कि कुछ देर के लिए ही बिजली आपूर्ति ठप होने पर यहां लोगों चक्काजाम कर देते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। इसीलिए चक्काजाम करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।