फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रदेश व्यापी आंदोलनों की सफलता की बनाई रणनीति

प्रदेश व्यापी आंदोलनों की सफलता की बनाई रणनीति

Thu, 29 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश व्यापी आंदोलनों की सफलता की बनाई रणनीति

विज्ञापन

वैनी। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक गुरुवार को नगवां ब्लॉक परिसर में हुई, जिसमें संगठन की मजबूती के साथ ही प्रस्तावित प्रदेश व्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह चंदेल ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक विगत 10 वर्षों से मनरेगा समेत ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त कार्यों को कर रहे हैं, परंतु ग्राम रोजगार सेवकों के समस्यायों पर सरकार ध्यान नही दे रही है। कहा कि चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों ने एक स्वर से ग्राम रोजगार सेवकों के नियमिति कारण का वादा किया था और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बावजूद भी सरकार हम ग्राम रोजगार सेवकों के समस्याओ पर विचार नही कर रही है। कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों को पृथक बजट से 15 हजार रुपया मानदेय देने समेत ग्राम रोजगार सेवकों के अन्य ग्राम पंचायतों में स्थानांतरण करने के साथ ही समायोजित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर चार जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में वीरेंद्र कुमार, सतीश चौबे, सुरेश कुमार, रामजनम, मनोज सिंह, रामानंद, राजनाथ मौर्य, चंद्रमणि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed