फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1200 people applied for election duty deduction

चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए 1200 लोगों ने किया आवेदन

Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
1200 people applied for election duty deduction
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब साढ़े दस हजार कार्मिकों की जिले में जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। जिनकी ड्यूटी लगी है अब उनमें कई ऐसे हैं जो ड्यूटी कटवाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ड्यूटी कटवाने के लिए कितनी बेचैनी है इसका अंदाजा आवेदनों से लगाया जा सकता है। अब तक करीब 1200 लोगों ने ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में इस बार साफ्टवेयर के जरिए कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गई। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों की मानें तो इस बार कई अधिकारियों की ड्यूटी दो-दो बार लग गई है। एक बार किसी न किसी प्रभारी अधिकारी या जोनल, सेक्टर अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगी थी, अब पीठासीन अधिकारी के लिए भी लगा दी गई है। ऐसे में एक ड्यूटी कटवाना जरूरी है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक के कार्यालय में अब तक 1200 लोगों ने ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन किया है। इसमें डबल ड्यूटी के करीब 250, गर्भवती महिलाओं के करीब 60 और शारीरिक रूप से कमजोर करीब 80 लोगों ने आवेदन किया है। कुछ अन्य ने तरह-तरह का बहाना लगाकर ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन किया है। जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि 1200 के आस-पास आवेदन आए हैं। इसमें जिसकी दो जगह ड्यूटी लगी है उसकी कटेगी, कुछ गर्भवती महिलाओं की और कुछ ऐसे लोगों की जिन्हें मेडिकल कमेटी स्वीकृति देगी उन्हीं की काटी जाएगी। यानी प्रशासनिक और स्वास्थ्य टीम की जांच के बाद ही ड्यूटी कटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed