{"_id":"669d441369b5f14de70ed6a6","slug":"12-railway-stations-built-between-windhamganj-and-ambikapur-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-115769-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विंढमगंज से अंबिकापुर के बीच बनेंगे 12 रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विंढमगंज से अंबिकापुर के बीच बनेंगे 12 रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले की आखिरी सीमा विंढमगंज से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर तक नई रेल लाइन बिछाने का सर्वे पूरा कर लिया गया है। जयपुर की निजी एजेंसी की तरफ से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट में विंढमगंज से अंबिकापुर की दूरी 150 किलोमीटर से कम बताई गई है।
इसके अलावा 12 रेलवे स्टेशन इस नए रेल खंड मार्ग पर बनाने का प्रस्ताव है। तीन से चार सुरंग मार्ग भी इस मार्ग पर बनेंगी। कुछ महीने से इस नए प्रस्तावित रेल मार्ग पर सर्वे का काम चल रहा था। सर्वे के द्वारा लगाए गए चिह्न वाले स्थान पर पिलर गाड़ने का काम अभी चल रहा है।
रेल मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड से बरवाडीह रेलवे स्टेशन से अंबिकापुर तक जो सर्वे हुआ है उसके अनुसार बरवाडीह से अंबिकापुर की दूरी 199.98 किमी है। लागत 875 8.37 करोड़ है। रेणुकूट से अंबिकापुर की दूरी सर्वे रिपोर्ट में 152.30 किमी और लागत 82 27.92 करोड़ है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार विंढमगंज से अंबिकापुर की दूरी और लागत दोनों ही मामले में बरवाडीह और रेणुकूट से कम बताई गई है। रेल मंत्रालय इन तीनों रेलवे स्टेशनों के सर्वे रिपोर्ट पर हर एंगल से अध्ययन कर जल्दी निर्णय लगा।
रेलवे लाइन बिछाने की लंबे समय से चल रही मांग
विंढमगंज सोनभद्र पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के बरवाडीह चोपन रेल मार्ग से दक्षिण मध्य रेलवे बिलासपुर के अंबिकापुर छत्तीसगढ़ रेलवे स्टेशन को जोड़ने की मांग कई दशकों से अंबिकापुर के लोग करते आ रहे हैं। रेल मंत्रालय की तरफ से अंबिकापुर को धनबाद मंडल के बरवाडीह चोपन रेलखंड को जोड़ने के लिए बरवाडीह, विंढमगंज, रेणुकूट से जोड़ने के लिए जो सर्वे कराया गया है। उसमें सबसे कम दूरी विंढमगंज रेलवे स्टेशन की है।