{"_id":"5db483568ebc3e93ca6f9e9c","slug":"12-people-injured-in-road-accidents-sonbhadra-news-vns491305590","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला के जमतीहवा नाला के पास शनिवार की दोपहर बाद सड़क हादसे में वाहन पलटने से चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। दूसरी घटना में बाइक सवारों के अनियंत्रित होकर गिर जाने की वजह तीन लोगों को चोट आई। सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मालवाहक वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने की वजह से उस पर सवार अमरावती (40) पत्नी बच्चन, चांदनी (20) पुत्री बच्चन, सविता (20) पुत्री लक्ष्मण, लक्ष्मण (45) पुत्र सोमारू, बच्चन (35) पुत्र सुकर, रामसुंदर (36) पुत्र रामविलास, रीता (33 ) पत्नी रामसुंदर, मंजू (18) पुत्री बच्चन सभी निवासी बरवाटोला आरंगपानी व चालक श्याम सुंदर (30) पुत्र मटुकधारी निवासी खैराही गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। सभी घायलों ने बताया कि वह चंदौली के बिछिया में निर्माणाधीन डीएम कार्यालय के काम में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि वह त्यौहार की वजह से वापस घर आ रहे थे। घर जाने के लिए मुर्धवा मोड़ से उन्हें पिकअप वाहन मिल गया, जिस पर वह सवार हो गए। चालक श्याम सुंदर ने बताया कि जैसे ही वह जमतीहवा नाले के पास चढ़ाई चढ़ने लगा कि अनियंत्रित होकर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और इससे वाहन पलट गया। उसने बताया कि घायलों में कुछ लोगों ने उसे भी बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इससे वह भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। दूसरी घटना कोंगा गांव की है, वहां बाइक सवारों के अनियंत्रित होकर गिर जाने की वजह से शंभू (25) पुत्र हरदयाल विमलापुर, थाना चिरकुंडा, छत्तीसगढ़, राहुल (22) पुत्र रामसुंदर डूमरपान, थाना चिरकुंडा, छत्तीसगढ़ व मिथिलेश (18) पुत्र चुन्नीलाल निवासी बरवाटोला घायल हो गए। घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है। चिकित्सक डॉक्टर फिरोज आबेदीन ने दो घायलों कि हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।