{"_id":"67448fe67a0dc945cb04c96a","slug":"12-feet-long-python-was-hiding-in-the-bushes-the-forest-department-team-caught-it-after-a-lot-of-hard-work-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में छिपा था 12 फीट लंबा अजगर : कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में छिपा था 12 फीट लंबा अजगर : कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा
Mon, 25 Nov 2024 08:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:25 PM IST
सार
कब्रिस्तान से सटी बाउंड्री के पास अजीब हरकत की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी। जब वहां देखा गया तो विशालकाय अजगर देखने को मिला। आक्रामक वन्य जीव को काबू करने में टीम को मशक्कत झेलनी पड़ी। अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विशालकाय अजगर किया गया काबू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दुद्धी नगर स्थित कब्रिस्तान से सटा बाउंड्री में सोमवार को विशालकाय अजगर मिलने से खलबली मच गई। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से उसे पकड़ा। बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर करीब 12 फीट लंबा था।
विज्ञापन
कब्रिस्तान की तरफ गए लोगों ने वहां झाड़ियों में अजीब हरकत देखी। पास गए तो वहां अजगर छिपा था। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया।
विज्ञापन
उसे बोरे में बंद कर सुरक्षित रजखड़ घाटी के जंगल में छोड़ दिया गया। टीम में वन क्षेत्राधिकारी गर्जन राज, वन दरोगा शैलेंद्र कुमार, माधो राम, सुरेंद्र यादव, वन रक्षक अशोक कुमार, अयोध्या, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन