{"_id":"5c894af2bdec2214173a1d27","slug":"11552501490-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अद के महासचिव के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद के महासचिव के घर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने अपना दल महासचिव राजकुमार सिंह बौद्घ के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने गृहस्वामी सपरिवार जिस बरामदे में सो रहे थे उसका दरवाजा बंद कर सोने के जेवरात चुरा ले गए। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार कर रात करीब दस बजे राजकुमार बौद्घ सपरिवार भोजन करने के बाद बरामदे में सो गए। राजकुमार के मुताबिक रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली तो वह आंगन में जाने के लिए दरवाजा खोलने लगे तो पता चला कि किसी ने अंदर से बंद कर दिया है। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाकर मकान के पीछे गए तो दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर एक कमरे में रखे बक्सा का सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि चोर उनकी पत्नी का बक्सा में रखा दो सोने का मंगलसूत्र, एक लरी, चार मीना समेत अन्य जेवरात चुरा ले गए। उन्होंने कहा कि चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते में आंगन में उतर कर जेवरात चुराकर पीछे का दरवाजा खोलकर फरार हो गए। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।