फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रयागराज जिला प्रशासन का फूंका पुतला

प्रयागराज जिला प्रशासन का फूंका पुतला

Sun, 03 Mar 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज जिला प्रशासन का फूंका पुतला
ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चौराहे पर रविवार को छात्र नेताओं ने प्रयागराज जिला प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्र नेेता शुभम पटेल ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व प्रयागराज में एमबीए की एक छात्रा के साथ दरिंदगी के साथ गैंगरेप होने से पूरा समाज आहत है। इस घिनौने कृत्य में एक पार्टी के कार्यकर्ताओं का नाम सामने आने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। इसके बावजूद प्रयागराज का जिला प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा। पुलिस आरोपियों से मिलीभगत कर मामले की लीपापोती करने में जुट गई है। केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन योगी सरकार अपराधियों, गुंडों, माफियाओं व मनचलों को रोकने में फेल साबित हो रही है। अपना दल एस की संरक्षिका अनुप्रिया पटेल ने पुलिस को पूरी संजिदगी से मामले को संज्ञान में लेकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। बावजूद प्रयागराज पुलिस मौन धारण की हुई है। वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय। पुतला दहन में नादिश हसन, राहुल पांडेय, दिनेश पटेल, रोहित पटेल, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार, दिलनवाज खान, सचिन पांडेय, अजय चक्रवर्ती, मुकेश कुमार, सोनू, दीपक, राजू, अभिषेक मौर्य, रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed