फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चिटफंड कंपनी के नाम पर रुपये हड़पने में छह गिरफ्तार

चिटफंड कंपनी के नाम पर रुपये हड़पने में छह गिरफ्तार

Tue, 08 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
चिटफंड कंपनी के नाम पर रुपये हड़पने में छह गिरफ्तार
म्योरपुर। चिट फंड कंपनी के नाम पर लोगों के रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने सोमवार को देर रात छह आरोरियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पूछताछ के बाद अदालत से उन्हें जेल भेज दिया गया। आर्थिक अपराध अनुसंधान की वाराणसी की विवेचना के बाद मंगलवार को पुलिस ने यह कार्रवाई की। एएसपी डॉ. अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फाइनेंस कंपनी रियल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम पर अधिक ब्याज का प्रलोभन देकर ग्रामीणों से रुपये जमा कराए गए थे। इसके बाद आरोपी सारा धन गबन कर भाग गए। इसके शिकार हुए लोगों की शिकायत पर वर्ष 2015 में पुलिस ने गबन, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पत्रावली विवेचना के लिए आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा वाराणसी को भेज दी। मामले के विवेचक इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह ने म्योरपुर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए। विवेचना के दौरान आरोप सही पाए जाने पर म्योरपुर पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तारी करने को कहा गया। सोमवार की रात पुलिस ने आरोपी अपरेस दास निवासी तृतीय 737 एटीपी कॉलोनी, थाना अनपरा, पंकज कुमार, कृष्णकांत, श्यामलाल गुप्ता निवासी म्योरपुर, विजय नारायण और लालजी प्रसाद कुशवाहा निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पूछताछ के बाद सभी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed