{"_id":"5bddf1ebbdec226944240a57","slug":"11541272043-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जर्जर हो चुके बिजली के तार एवं खंभों को बदलने की मांग को लेकर शनिवार को बिजली विभाग कार्यालय के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि मांगों को शीघ्र पूर्ण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि बिजली विभाग रोस्टर के अनुसार शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति नहीं कर रहा है। नगर के आसपास इलाकों में बास-बल्ली के सहारे केबिल से बिजली ले जाया गया है। जमीन से पांच-छह फीट ऊपर झूल रहे केबिल दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। बावजूद इसके बिजली कर्मी मौन धारण किए हुए है। कहा कि फरवरी माह से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। लेकिन कटौती बंद नहीं की जा रही है। इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि बिजलीकर्मी बिना किसी सूचना के छोटे-छोटे बकाएदारों की आपूर्ति ठप कर दे रहे है। लेकिन जिन सरकारी विभागों पर लाखों बकाया है उनका कनेक्शन नहीं काटा जा रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। संचालन जुनैद अंसारी ने किया। मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, रविनाथ मौर्य, व्यास मुनि, हीरा सोनकर, इरशाद, गोपाल मोदनवाल, मोती कोल आदि मौजूद रहे।