{"_id":"5bdc8e91bdec2269602c53da","slug":"11541181073-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों, क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों, क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। अनपरा व ओबरा को तहसील बनाकर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर पिपरी स्थित एसडीएम कोर्ट परिसर में वकीलों और क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यहां एसडीएम के प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
मोर्चा के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में आए भाजपा के कई शीर्ष नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा अब तक दुद्धी को जिला नहीं बनाया जा सका। दुद्धी को जिला बनाकर ही अति पिछड़े दक्षिणांचल क्षेत्र का विकास संभव है। आजादी के 70 साल बाद भी क्षेत्र के तमाम गांव विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ सके हैं। क्षेत्र के आदिवासियों को अपने कार्य के लिए काफी लंबी दूरी तय करके के जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने दुद्धी को जिला बनाने के संबंध में अपनी अपनी बातें रखी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस दौरान महेंद्र जायसवाल, जयचंद झा, अरविंद यादव, अंजनी यादव, महीप प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, रितेश सिंह, त्रिभुवन मौर्य, संजय तिवारी, मनोज श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।