{"_id":"5af094be4f1c1b23338b7208","slug":"11525716158-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी हुए सम्मानित
Updated Tue, 08 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा । स्थानीय डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सोमवार को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डिबुलगंज औराडाड़ जूनियर हाई स्कूल को प्रधानाध्यापक विक्रमा राम ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च पांच स्थान प्राप्त करने वाली अंजलि, शुभम् पांडेय, दीपक सिंह, राजू प्रजापति, सुमित कुशवाहा तथा अर्चना द्विवेदी को सम्मानित किया । कहा कि हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना दृढ़ता एवं साहस से करना चाहिए । कार्यक्रम के अध्यक्ष अ तापीय परियोजना के उप महाप्रबंधक इं. जीके मिश्र ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च पांच स्थान प्राप्त राहुल, दीपक, अनुराग सिंह, संध्या तथा शची त्रिपाठी को सम्मानित किया। अतिथि परिचय नरेंद्र भूषण शुक्ल ने किया। प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। संचालन दिनेश कुमार पांडेय ने किया। मेधावी छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया । इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, आनंद देव दूबे, अजय कुमार मिश्र व मनु श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।