फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन

Sat, 09 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन
सोनभद्र। क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद न होने से क्षुब्ध समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मंडी समिति धान क्रय केंद्र के सामने प्रदर्शन किया। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। मांग उठाई कि किसानों को बोरे का अभाव बताकर धान की खरीद न रोकी जाएगी। यदि जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि किसानों के साथ प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। किसान परेशान है। उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसान क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से किसानों का शोषण हो रहा है। नोटबंदी और कर्जमाफी के नाम पर किसानों को छला गया। भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है, सिर्फ किसान विरोधी कार्य हो रहा। सिंचाई के समय डीजल का दाम बढ़ा दिया जाता है। बिजली के दाम भी बढ़ा दिये गए। गोपाल मौर्या ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। जनहित का एक भी कार्य नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। प्रदर्शन में लक्ष्मण मौर्या, चंदन केशरी, जीतू, राम, अशोक, सुफियान, श्याम जी, अजीत, महेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, इरशाद, संतोष गुप्ता, मोती कोल, राकेश भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed