{"_id":"59dfad0a4f1c1bda538b7065","slug":"11507831050-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान को लेकर लैंको कालोनी गेट को किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान को लेकर लैंको कालोनी गेट को किया जाम
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (अनपरा) । अनपरा कांट्रैक्टर वेलपेयर सोसाइटी के बैनर गुरुवार को बकाये भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों ने लैंको कालोनी गेट को जाम कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे लैंको के यूनिट हेड से वार्ता व आश्वासन पर ठेकेदार शांत हुए।
बतादें कि लैंको परियोजना के निर्माण में शुरुआती दौर में काम करने वाले बड़े व छोटे ठेकेदार 10 करोड़ रुपये बकाये के भुगतान की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। एक दिन पूर्व ठेकेदारों ने ककरी कोल डिपो में लैंको जा रहे कोयला लदे रैक को रोक दिया था। गुरुवार की सुबह ही ठेकेदार लैंको परियोजना के आवासीय परिसर के मुख्य द्वार पर पहुंचे और उसे जाम कर दिया। भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। जिसकी वजह से लैंको के अधिकारी व कर्मचारी दो घंटे के लिए शिफ्ट और जनरल ड्यूटी पर नहीं जा सके। इसकी जानकारी मिलने पर लैंको प्रबंधन और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। यूनिट हेड संदीप गोस्वामी, एचआरहेड एसके द्विवेदी, अनपरा थाना प्रभारी अतुल सिंह, एसआई विजय यादव लैंको कालोनी गेट के सामने पहुंचे। इस पर इनके बीच काफी वार्ता शुरू हुई। तय हुआ कि 14 अक्तूबर तक सार्थक निर्णय ले लिया जाएगा। ठेकेदारों ने दीपावली के पूर्व भुगतान की मांग की है।