फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बारिश में डाक बम कावरियों का जत्था रवाना

बारिश में डाक बम कावरियों का जत्था रवाना

Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बारिश में डाक बम कावरियों का जत्था रवाना
सोनभद्र। विजयगढ़ किले के राम सरोवर से जल लेकर सावन मास के अंतिम सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक के लिए रविवार को डाक बम कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। मूसलाधार बारिश में भीगते हुए डाक बम और बोल बम कांवरिया जा रहे थे। सर्वप्रथम गुप्तकाशी मेें डाक बम कांवरिया जलाभिषेक करेंगे। कांवर यात्रा की के रूट पर बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। डाक बम 75 किमी बगैर रुके उमा-माहेश्वर का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सांय चार बजे राम सरोवर पर आचार्यों ने डाक बम से पूजन-अर्चन करवाया। इसके बाद बारिश में भीगते हुए बड़ी संख्या में कांवरिया जयकारा लगाते हुए गुप्तकाशी के लिए रवाना हुए। देवादिदेव महादेव की भक्ति में लीन कांवरिया नाचते-गाते बाबा की दरबार की ओर बढ़ रहे थे। राबर्ट्र्सगंज, कम्हारी, जैत, कैथी, परासी, सलैया, शाहगंज समेत अन्य गांवों में श्रद्धालुओं की ओर से कांवरियों के लिए जलपान, फल, दवा आदि का इंतजाम किया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर बारिश में भीगते हुए पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्र्सगंज से शिवद्वार तक जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह, सदर एसडीएम विशाल यादव, घोरावल एसडीएम शादाब असलम, एएसपी, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. अरुण कुमार दीक्षित, सीओ देेवेंद्र कुमार तिवारी अलग-अलग भ्रमण करते रहे। शिवद्वार/घोरावल संवाददाता के अनुसार श्रावण मास के अंतिम सोमवार को एक लाख से अधिक डाक बम और कांवरियों के पहुंचने की उम्मीद है। धंधरौल बांध और धरकुरी से शिवद्वार तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है। मंदिर परिसर में सादे पोशाक में भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इनके अलावा स्काउट एवं स्वयंसेवी भी लगाए गए हैं। ये लोग अराजक तत्वों को चिह्नित कर पुलिस को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गोताखोरों को किया गया तैनात
सोनभद्र। विजयगढ़ दुर्ग एवं मिर्जापुर से शिवद्वार के बीच पड़ने वाली नदी एवं नालों पर पुलिस के अलावा गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। रविवार को रास्ते भर प्रशासनिक, पुलिस के अधिकारियों के अलावा एंबुलेंस भ्रमण करते रहे हैं। शिवद्वार मंदिर परिसर के समीप स्वास्थ्य विभाग की टीम, अग्निशमन वाहन, बाढ़ नियंत्रण के लिए एक बटालियल 36वीं पीएसी तैनात की गई है। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में पांच सीसी कैमरे भी लगाए गए है। घोरावल नगर समेत अन्य जगहों पर सीसी कैमरे लगे हैं।

इनसेट
युवक को पीटा
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धोबही गांव के समीप कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने से युवक लहूलुहान हो गया। जिला अस्पताल में कोतवाल राजीव मिश्रा ने घायल अनिल चौबे (20) का उपचार कराया। पुलिस ने बताया कि बढ़ौली गांव निवासी अनिल बाइक से अपने परिचित एक डाक बम को धंधरौल बांध के समीप छोड़कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते मेें तीन युवकों ने रोक कर उसकी पिटाई कर दी। घायल की तहरीर पर गोरारी गांव निवासी अजय पांडेय, वेदांत पांडेय और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed