फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लोक विद्या और भारतीय संस्कृति का संरक्षण जरूरी

लोक विद्या और भारतीय संस्कृति का संरक्षण जरूरी

Tue, 05 Mar 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
लोक विद्या और भारतीय संस्कृति का संरक्षण जरूरी
डाला (सोनभद्र)। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन की तरफ से अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को तीन चरणों में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले चरण में सोनभद्र की कला चेतना, दूसरे चरण में राज समाज और शिक्षा विषय पर व्याख्यान और तीसरे चरण में कविता पाठ किया गया।
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मिथिलेश द्विवेदी ने कहा कि सोनभद्र की संस्कृति हमारी पहचान रही है। वर्तमान समय में हमारी पहचान विलुप्त होती जा रही है, जिसे संजोए रखने की जरूरत है। सनोज तिवारी ने कहा कि सलखन का फासिल्स विश्व के प्राचीनतम फासिल्स का प्रतिनिधित्व करता है। प्रकृति के अंधाधुंध दोहन को रोकने के लिए सचेत होना होगा। दीपक केशरवानी ने कहा कि जिले के प्रागैतिहासकालीन इतिहास पर प्रकाश डाला। अचलेश्वर महादेव फाउंडेशन की शैक्षणिक इकाई उपक्रम के एक वर्ष पूरे होने पर राज समाज और शिक्षा विषय पर प्रकाश डालते हुए ओमप्रकाश तिवारी ने कहा की जन्म लेने के साथ ही शिक्षा की शुरुआत हो जाती है। शिक्षा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जाना चाहिए। रामनाथ शिवेंद्र ने कहा कि हमारी लोक विद्या विलुप्त होती जा रही है, जिसे बचाने के लिए जनजागरण करते रहने की जरूरत है। रामलखन जंगली, सूफी जमाल काबरी, राकेश शरण, ईश्वर बैरागी, जगदीश पंथी, सुशील राही, धंनजय सिंह ने जिले की संस्कृति, भारतीय संस्कृति और समसामयिक विषयों पर कविता पाठ किया। संचालन किरण तिवारी और निखिल शेट्टी ने किया। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महंत मुरली तिवारी ने सभी का सम्मान किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी , संजय मिश्रा, रविंद्र पांडेय, विनोद चौबे, सजावल पाठक, नीरज पाठक, राजवंश चौबे, अनिकेत श्रीवास्तव, ऋषि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed