फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो दो हजार आईटी कार्यकर्ताओं की तैयार होगी टीम

दो दो हजार आईटी कार्यकर्ताओं की तैयार होगी टीम

Tue, 08 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
दो दो हजार आईटी कार्यकर्ताओं की तैयार होगी टीम
चोपन। भाजपा आईटी विभाग के लोकसभा राबर्ट्सगंज इकाई की बैठक मंगलवार को जिला संयोजक आईटी विभाग मनोज सिंह की अध्यक्षता में ग्रामवासी सेवा आश्रम में हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक शशि, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। इसलिए उन्हें लगातार सक्रिय रहने की जरूरत है। मुख्य अतिथि शशि ने फेसबुक ट्विटर व्हाट्सएप की उपयोगिता बताई। कहा कि नमो एप के माध्यम से लोगों को जोड़ कर प्रत्येक मंडल में दो हजार आईटी कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करनी है। इसके लिए सभी को सक्रियता का परिचय देना होगा। क्षेत्रीय सह संयोजक विनोद सिंह पटेल, क्षेत्रीय सदस्य राज वर्मा, चोपन मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, लोकसभा संयोजक मुकेश मिश्रा, ओबरा विधानसभा संयोजक राहुल पटेल, राबटर्सगंज विधानसभा संयोजक अखिलेश यादव, अभय सिंह, आशीष चौबे, संदीप मिश्रा, महेंद्र केशरी, प्रदीप अग्रवाल, विकास चौबे, सुभाष साहनी, मनीष विश्वकर्मा, प्रदीप गिरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed