{"_id":"5bdc950dbdec2269ac7eec1a","slug":"111541182733-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर एनसीएल को मिले तीन पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर एनसीएल को मिले तीन पुरस्कार
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। एनसीएल अपनी होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के 44वें स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न श्रेणियों में तीन पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही। केंद्रीय कोयला व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार की शाम को कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किया।
एनसीएल द्वारा वित्त वर्ष 2017-18 में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
एनसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पाण्डेय व निदेशक वित्त एन एन ठाकुर ने कंपनी की ओर से यह अवॉर्ड ग्रहण किया। एनसीएल के निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक अजीत कुमार चौधरी को व्यक्तिगत पुरस्कार की श्रेणी में बेस्ट एरिया जनरल मैनेजर अवॉर्ड से नवाजा गया। एनसीएल के महाप्रबंधक सीएमसी उत्पादन संजय मिश्रा ने बेस्ट कॉरपोरेट जनरल मैनेजर का अवॉर्ड जीता।
एनसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पी के सिन्हा ने इन सभी उपलब्धियों के लिए टीम एनसीएल को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी कंपनी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रख सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। कंपनी को रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवॉर्ड, बेहतरीन सुरक्षा सेफ्टी प्रबंधन के लिए एक्सिलेंस इन परफॉर्मेंस अवॉर्ड उन्दा सीएसआर कार्यों के लिए एपेक्स इंडिया सीएसआर एक्सिलेंस अवॉर्ड पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए बेस्ट ग्रीन बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। कंपनी के सीएमडी पी के सिन्हा को राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दिलाने में योगदान के लिए आईसीसी पीएसई एक्सिलेंस अवॉर्ड तथा ओबी डंप प्रबंधन पर बेहतरीन केस स्टडी के लिए सम्मानित किया गया है।