फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़क दुर्घटना में दो लोगों ने गंवाई जान

सड़क दुर्घटना में दो लोगों ने गंवाई जान

Thu, 07 Jun 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोगों ने गंवाई जान
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में बुधवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे मं सिकंदर सिंह (43) की मौत हो गई। उधर करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार मुन्ना सिंह (50) ने दम तोड़ दिया। हादसे में राजकुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब दस बजे कोतवाली क्षेत्र पुसौली गांव के समीप ओवरब्रिज के नीचे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी घायल को अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के मुलापुर गांव निवासी सिकंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सिकंदर उरमौरा गांव में एक किराए के मका न में रहकर ठेकेदारी करता था। दूसरी घटना करमा थाना क्षेत्र के केकराही के समीप हिंदुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर हुई। रात करीब पौने 11 बजे अज्ञात वाहन ने राबट्रर्सगंज से करकी माइनर की तरफ जा रही बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में बाइक सवार शाहगंज थाना क्षेत्र के इनम गांव निवासी मुन्ना सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि पतेरी गांव निवासी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। करकी माइनर में मुन्ना पशुओं का क्लिनिक चलाते हैं। रात में राबट्सगंज नगर में स्थित पशु विभाग के एक डॉक्टर के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुन्ना सिंह राजकुमार को छोडने करकी माइनर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed