फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापा

आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापा

Sun, 06 May 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापा
सोनभद्र। दो दिन पूर्व पुलिस ने छेडख़ानी की शिकार नर्तकी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। नर्तकी के बयान का अवलोकन करने के बाद शनिवार को पन्नूगंज थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। लेकिन एक भी आरोपी पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नर्तकी ने बताया कि 28 अप्रैल को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पूरन (जोगिनी) गांव में बारात आई थी। 29 अप्रैल की भोर में वह अपने सार्थियों के साथ आर्केस्ट्रा कार्यक्रम समाप्त होने की घोषणा की। इससे खफा होकर कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए नृत्य करने के लिए दबाव देने लगे। बात न मानने पर उन लोगों ने उसके साथ छेडख़ानी करने के साथ ही उसके साथियों एवं कुछ बारातियों को पीटने लगे। इतना ही नहीं डीजे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के परसौधा गांव निवासी घायल दिनेश की तहरीर पर जुगनेश, अमरनाथ, अमरनाथ के दो बेटे, लड़की के चचेरा भाई समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ छेडख़ानी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि नर्तकी के साथ छेडख़ानी, बारातियों के साथ मारपीट किए जाने का पर्याप्त सबूत मिल गया है। पन्नूगंज एसओ और क्राइम ब्रांच के प्रभारी को आरोपियों को पकडनें के लिए लगाया गया है। कहा कि कानून तोडने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे आरोपी कितने भी रसूखदार क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed