फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पिपरी में दो निर्दलों की टक्कर में दिग्विजय जीते

पिपरी में दो निर्दलों की टक्कर में दिग्विजय जीते

Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पिपरी में दो निर्दलों की टक्कर में  दिग्विजय जीते
रेणुकूट। नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष और सभासद पदों की मतगणना दुद्धी के भाऊराव देवरस पीजी कालेज में हुई। यहां घोषित परिणाम में निर्दल प्रत्याशी दिग्विजय प्रताप सिंह ने 4030 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रत्याशी निर्दल कुबेरनाथ सिंह को 1205 वोट मिले। यहां सपा, बसपा और भाजपा पूरी तरह से हासिए पर रही। इसी नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन पिपरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम सिंह पर निर्दल प्रत्याशी का पक्ष लेने का आरोप लगा कर भाजपा ने थाने का घेराव किया था। इस पर उन्हें एसपी ने यहां से हटा दिया था।
विज्ञापन

पिपरी नगर पंचायत का चुनाव प्रचार के दौरान से ही विवादों में आ गया था। प्रचार के दौरान ही एक निर्दल प्रत्याशी का पक्ष लेने का आरोप तत्कालीन थानाध्यक्ष वीरेंद्र विक्रम सिंह पर लगा था। भाजपा के लोगों ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाकर थाने का घेराव किया था और जमकर हंगामा किया था। यहां तक कि उनके कमरे की तलाशी ली गई थी। इसके बाद ही एसपी आरपी सिंह ने एसओ को यहां से हटा कर दूसरे को तैनात कर दिया था। शुक्रवार को आए चुनाव परिणाम में भाजपा की सारी मेहनत पर पानी फिर गया। यहां निर्दल प्रत्याशी दिग्विजय प्रताप सिंह ने 4030 मत पाकर 2825 मत से जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल कुबेरनाथ सिंह को 1205 वोट मिले, जबकि निर्दल ही प्रवीण पांडेय को 1089 मत हासिल हुए। यहां भाजपा के राकेश पांडेय को 291, बसपा की रश्मि सहगल को 104, सपा की विमलेश को 89 और निर्दल प्रत्याशी राम प्रवेश राय को 37 वोट मिले। यहां सात मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। उधर पिपरी में वार्ड एक से मल्लर देवी, दो से चंदा रवानी, तीन से सुजीत कुमार सिंह, चार से अख्तर, पांच से संदीप जीते। इसी तरह वार्ड छह से अजीत गुप्ता, सात से ऋचा सिंह, आठ से निर्मला साहनी, नौ जितेंद्र, दस से सुरेश चौरसिया, 11 से मीरा देवी और 12 से आफताब विजेता घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed