फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नाम काटने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा

नाम काटने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा

Sun, 15 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
नाम काटने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा
सोनभद्र (केकराही)। कुछ छात्रों का नाम काटने की सूचना मिलने से नाराज गौतम बुद्घ इंटर कालेज पापी के छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। इससे कालेज में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस ने नाराज छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे छात्रों को जैसे पता चला कि कुछ का नाम काट दिया गया है। इस पर कालेज में हंगामा करते हुए छात्र बाहर निकल कर नाम लिखने की मांग करने लगे। छात्रों का कहना था कि कालेज प्रशासन बिना कारण नाम काट कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को उनके साथ अन्याय न होने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। घंटे भर से अधिक हंगामा होने की वजह से कुछ देर के लिए पठन-पाठन बाधित रहा। उधर, कालेज के प्रधानाचार्य रामलाल मौर्य ने बताया कि अनुशासनहीनता और यूनीफार्म पहनकर न आने पर कुछ छात्रों को डांट-फटकार लगाई गई थी। इससे नाराज होकर दर्जनों छात्र हंगामा करने लगे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed