{"_id":"598211704f1c1bb4068b4706","slug":"111501696368-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आधार कार्ड जमा किये बगैर नहीं मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आधार कार्ड जमा किये बगैर नहीं मिलेगी पेंशन
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। अब आधार कार्ड जमा किये बगैर दिव्यांगों को पेेंशन नहीं मिलेगा। दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग ने इसके लिए सभी दिव्यांगों से आधार कार्ड जमा करने को कहा है। अब तक 50 फीसदी भी दिव्यांग आधार नहीं जमा कर सके हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि जब तक आधार जमा नहीं होता खाते में पेंशन की राशि नहीं भेजी जाएगी। इसके लिए विभाग से संचालित अन्य योजनाओं के लाभ के लिए भी आधार जमा करना जरूरी होगा।
केंद्र सरकार ने अब करीब-करीब हर सरकारी लाभ के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है। इसका असर भी दिखने लगा है। सभी विभागों के अफसर योजनाओं का लाभ ले रहे पात्रों को आधार कार्ड जमा करने की नसीहत दे रहे हैं। दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग ने भी इस पर पहल करते हुए दिव्यांगता का पेंशन ले रहे लाभार्थियों को आधार जमा करने को कहा। लेकिन विभाग की मानें तो अब तक महज 50 फीसदी पात्रों ने ही आधार दिया है। इससे उन लाभार्थियों के खाते में पेंशन की राशि नहीं भेजी जा सकेगी, जिन्होंने अब तक आधार कार्ड जमा ही नहीं किया। दिव्यांग जन सशक्तिकरण जनकल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी का कहना है कि जिले में दिव्यांगता पेेंशन के 8407 लाभार्थी हैं। इसमें से करीब चार हजार लाभार्थियों ने ही आधार जमा किया है। उन्होंने बताया कि विभाग से संचालित अन्य योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार जरूरी होगा। 20 दिव्यांगों को रोजगार के लिए दस-दस हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। इसके लिए अभी तक महज 15 फार्म ही आए हैं। इसी तरह शादी विवाह योजना के तहत दोनों विकलांग जोड़े को 35 हजार रुपये सहायता राशि, दिव्यांग पति को 15 हजार और दिव्यांग पत्नी को 20 हजार रुपाये सहायता राशि शादी विवाह पुरस्कार योजना के तहत दी जाएगी। कहा कि इन योजनाओं के लाभ के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 में मार्च 2018 के पहले कभी भी आवेदन कर सकते हैं। बजट उपलब्ध होने पर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।