{"_id":"ab1cd23fd16d12e7c99beb530c9da675","slug":"11-proposals-to-the-council-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 प्रस्तावों को काउंसिल ने किया पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 प्रस्तावों को काउंसिल ने किया पास
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Wed, 27 May 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सिंगरौली की महापौर प्रेमवती खैरवार की अध्यक्षता में बुधवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई। इसमें विकास से संबंधित 11 प्रस्तावों को चर्चा के उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। सबसे पहले वार्ड तीस में मेन रोड से पार्षद के घर तक डब्ल्यूबीएम रोड हेतु न्यूनतम दर सहित कार्य की लागत रुपये 20.81 लाख तय की गई।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी गरीबों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार प्रदान करने के लिए तीन सौ लाभार्थियों को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 36.52 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया। कादम्बरी कॉम्पलेक्स नवजीवन विहार में रिक्त पड़ी दुकानों ंको 36 माह के लिए मासिक किरायेदारी पर आवंटित करने के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई गई।
वार्ड एक में पिड़रताली के ठकुरा बस्ती में विद्युतीकरण कार्य के लिए 20.33 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। बैढ़न थाना चौराहा से एनसीएल बाउंड्री तक सेंट्रल वर्ज में लगे पुराने पीसीसी विद्युत पोलों का शिफ्टिंग कार्य हेतु रू0 29.76 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया। वार्ड तीन और आठ में सर्किट हाउस रोड के दोनों तरफ आरसीसी रोड निर्माण के लिए 14.24 बजट तय करते हुए, इसके प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव नगर निकाय परिषद को भेजने का निर्णय लिया गया। गनियारी बीजपुर रोड से हिर्रवाह रेलवे लाईन गनियारी तक डामरीकरण कार्य सहित अन्य कार्यों पर भी सहमति जताई गई।
विज्ञापन
प्रस्ताव स्वीकृति की कार्यवाही में पार्षद विमल कुमार गुप्ता, डीएन शुक्ला, राजेश सिंह, रमाशंकर शाह, विनीता कुशवाहा, स्नेहलता पांडेय, अनारकली आदि ने हिस्सा लिया। इस मौके पर नगर आयुक्त आरपी सिंह, उपायुक्त सीपी पांडेय, कार्यपालन यंत्री एके सिंह, वीबी उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी डा. वीके सिंह, लेखा अधिकारी एचएस निरत, राजस्व अधिकारी आरपी वैस आदि मौजूद थे।