{"_id":"61e85745eed1b75c275aba41","slug":"108-new-corona-patients-found-in-sonbhadra-mayorpur-becomes-hot-spot-sonbhadra-news-vns634454672","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में 108 कोरोना के नए मरीज मिले, म्योरपुर बना हॉट स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में 108 कोरोना के नए मरीज मिले, म्योरपुर बना हॉट स्पॉट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार थमने के बजाय बढ़ती जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में 108 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या 600 से पार हो गई है। सीएमओ ने मरीजों के मिलने से संबंधित रिपोर्ट डीएम समेत अन्य अधिकारियों को भेज दी है। म्योरपुर ब्लाक कोरोना का हब बनता जा रहा है।
सोनांचल में कोरोना मरीजों का मिलना लगातार जारी है। बुधवार 108 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें रॉबर्ट्सगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल के चिकित्सक और एक साल का बच्चा भी शामिल है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक सबसे अधिक आंकड़ा बुधवार का रहा। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 575 हो चुकी है। वहीं बीते 24 घंटे में 93 लोग स्वस्थ हुए।
बुधवार को मिले पॉजिटिव मरीजों में सर्वाधिक म्योरपुर विकास खंड के 58, चोपन के 25, रॉबर्ट्सगंज के 17, बभनी के चार व दुद्धी-चतरा के 2-2 मरीज हैं। हालांकि राहत की बात है कि एक्टिव केस मिलने के साथ-साथ रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। विगत 16 दिनों के दौरान जिले से 669 पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें 150 से अधिक लोगों ने होम आइसेलेशन में ही कोरोना से जंग जीतने में सफलता हासिल की है।