फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1041 poor girl students will be given bicycles1041 poor girl students will be given bicycles

Sonebhadra News: 1041 गरीब छात्राओं में को दी जाएगी साइकिल

Mon, 24 Feb 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
1041 poor girl students will be given bicycles1041 poor girl students will be given bicycles
जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं में जल्द ही साइकिल वितरित की जाएगी। शासन से 1041 छात्राओं में साइकिल वितरित करने के लिए बजट मिल गया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कक्षा छह में प्रवेश लेने वाली छात्राओं से आवेदन मांगे जा रहे हैं। कक्षा नौ और कक्षा 11 में पढ़ रही छात्राओं के सापेक्ष कक्षा छह की छात्राओं की तरफ से कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव के अनुसार जनजाति विकस विभाग की तरफ से यूनिफार्म में बाइसिकिल योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 1041 अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं की तरफ से साइकिल के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक छात्राओं को 3300 रुपये मूल्य की साइकिल उपलब्ध कराई जानी है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर कराते हुए जल्द ही छात्राओं साइकिल वितरित की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ से कक्षा छह में 153 नए आवेदन आए हैं।
कक्षा नौ में 285 और कक्षा 11 में अध्ययनरत 257 छात्राओं की तरफ से साइकिल वितरण केे लिए आवेदन किया गया है। कक्षा छह में 60 आवेदन के सापेक्ष कक्षा नौ और 11 में 20-20 आवेदन होने चाहिए। इस हिसाब से कक्षा छह में कम नए आवेदन आए हैं।
समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि कक्षा छह में आवेदन बढ़ाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से कक्षा गया है। आये नए आवेदन में अभी सिर्फ 250 छात्राओं में साइकिल वितरण क लिए शासन में प्रस्ताव भेजा जा सकता है।


45 प्रतिशत अंक के साथ पास होना जरूरी
शासन की तरफ से अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं में साइकिल वितरित किया जाता है। इसके लिए छात्राओं को कक्षा पांच में, कक्षा आठ में और कक्षा 10 में कम से कम 45 प्रतिशत अंक हासिल करना होता है। तभी वे अगली कक्षा में साइकिल के लिए आवेदन कर सकती हैं। एक छात्रा को पांच साल में सिर्फ एक बार ही साइकिल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed