फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राष्ट्रीय सचिव ने उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू

राष्ट्रीय सचिव ने उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू

Tue, 05 Mar 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव ने उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक अतिथि गृह में मंगलवार को कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का आकलन किया। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता से झूठ बोलने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

सह प्रभारी बाजीराव खाड़े ने कहा कि भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते किसान, बेरोजगार, व्यापारी, श्रमिक, आदिवासी परेशान हैं। महंगाई, भ्रष्टाचारी, बेरोजगारी चरमसीमा पर पहुंच गई है। एनडीए सरकार के कार्यकाल में देश के जवान सबसे अधिक शहीद हुए हैं। अब देश की जनता बदलाव चाहती है और सबकी निगाहें कांग्रेस की ओर टिकी है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की एकता, अखंडता, धर्म निर्पेक्षता एवं सद्भावना चाहती है। कहा कि कांग्रेस सरकार में देश में चहुंओर विकास कार्य हुआ। कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधान सभावार क्वार्डिनेटर, ब्लॉकवार क्वार्डिनेटर एवं 15 बूथों के सेक्टरवार क्वार्डिनेटर नियुक्त करना है, जो संगठन के साथ आपस में सहयोग करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा लोस प्रत्याशियों से व्यक्तिगत मिलकर अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाने के लिए निर्देशित किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रभारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी, प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, लोक सभा क्वार्डिनेटर विधि सिंह, ईश्वरी नारायण सिंह, अनिल सिंह, लवकुश प्रसाद केशरी, राहुल श्रीवास्तव, सुशील पाठक, राम बचन चौहान, नूरउद्दीन खां, बृजेश दूबे, लालजी तिवारी, जगदीश मिश्रा, राजेश द्विवेदी, देवेंद्र खरवार, दयाराम वैसवार, कन्हैया पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed