फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पेड़ से टकराई बाइक, पुलिया से टकराकर युवक की मौत

पेड़ से टकराई बाइक, पुलिया से टकराकर युवक की मौत

Sun, 03 Mar 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, पुलिया से टकराकर युवक की मौत
दुद्धी (सोनभद्र) । कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में रविवार की सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार गिरकर पुलिया से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मल्देवा गांव निवासी विकास जायसवाल (22) पुत्र संतोष जायसवाल अपने माता-पिता को दुद्धी से आश्रम मोड़ छोड़ने गया था।
विज्ञापन

युवक के माता-पिता आश्रम मोड़ से छतीसगढ़ के वाड्रफनगर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। युवक उन्हें छोड़कर आश्रम मोड़ से अपने बाइक से दुद्धी वापस आ रहा था। जैसे ही वह मनबसा गांव के अंधरी मोड़ पहुंचा, तेज घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर होते ही युवक बाइक से गिर गया और पास स्थित पुलिया में जा टकराया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चर्चा है कि युवक सुबह सात बजे से नौ बजे तक सड़क के किनारे ही पड़ा रहा। गड्ढे के नाते राहगीरों की नजर उस पर नहीं पड़ी। करीब नौ बजे उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर अचेतावस्था में पड़े युवक पर गई और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। उधर, घरवालों को घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता वाड्रफनगर से वापस घर के लिए चल दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed