सोनभद्र। जम्मूू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी घटना में मारे गए शहीदों का बदला आतंकवादियों को मार कर लेने की मांग तेज होती जा रही है। बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का शव यात्रा निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। बढ़ौली चौक पर शव यात्रा जला कर केंद्र सरकार से आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इसके अलावा जिले में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राबर्ट्सगंज के दंडइत बाबा मंदिर परिसर से शिवसेना के जिला प्रमुख सत्यम पांडेय और जिला महासचिव हरिओम मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ता शव यात्रा लेकर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाइडिल मैदान, कचहरी तिराहा समेत अन्य मार्गों से होते हुए बढ़ौली चौक पर पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि सेना पर हमला किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नीरज तिवारी, कपिल जायसवाल, अनिल तिवारी, चंद्रशेखर, कमलेश प्रधान, संगम पांडेय, राजा पांडेय, अर्पित मिश्रा, दीपक चौबे, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर मंगलवार की शाम बढ़ौली चौक से राष्ट्रीय सहारा परिवार के बैंक कर्मियों ने कैंडिल मार्च निकला। कैंडिल मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील परिसर में एकत्र होकर शहीद जवानों के प्रति दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बैंक मैनेजर वेद प्रकाश सिन्हा, भोला सोनी, शिवकुमार मौर्य, दयाशंकर, भीखरी प्रसाद, विनोद, लालजी, रवि, मनदीप, त्रिभुवन, शशिकांत, बसंती, संजू देवी, मंजू आदि मौजूद रही। घोरावल: जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले के विरोध में खुटहा गांव में पेट्रोल पंप के पास सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रमोद यादव के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला दहन किया। प्रमोद यादव ने कहा कि पिछले सत्तर साल से देशवासी आतंकवाद के जहर से पीड़ित हैं। भारत माता के हजारों लाल इसकी भेंट चढ़ गए। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान के साथ आरपार का निर्णायक मुकाबला किया जाय। बल्ली पाठक, डॉ. ओमशंकर तिवारी, बब्बू दूबे, दीपक आदि मौजूद रहे। दुद्धी: विकास खंड के अमवार बाजार में स्थित रामलीला मैदान से ग्रामीणों ने पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता, ग्रामीणों ने चौक पर पहुंच कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। आरएसएस के जिला प्रचारक ओमप्रकाश, बालेश्वर चौरसिया, अमवार प्रधान ईश्वरी प्रसाद निराला, कोरची प्रधान गंभीरा प्रसाद, शांतनू हिंदू युवा वाहिनी के दीपक कुमार, योगेश्वर मुनि, शशि गुप्ता, आशीष जायसवाल, रामाधार, मंजय प्रसाद यादव, रमेश कुमार यादव, दिनेश राव, सोनू गिरि आदि मौजूद रहे।