{"_id":"5c2a61a8bdec22569c67c165","slug":"101546281384-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर ने जीती वालीबाल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर ने जीती वालीबाल चैंपियनशिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में आयोजित दो दिवसीय स्व.कन्हैयालाल मेमोरियल 10वीं राज्यस्तरीय वालीबाल चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला उर्मिला मेडिकल मिर्जापुर एवं रायबरेली हास्टल के बीच खेला गया जिसमें उर्मिला मेडिकल मिर्जापुर ने रायबरेली हास्टल को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
इससे पहले पहला सेमीफाइनल मैच मुगलसराय रेल एवं रायबरेली हास्टल के बीच खेला गया जिसमें रायबरेली हास्टल 3-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच उर्मिला मेडिकल मिर्जापुर और इलाही के बीच खेला गया जिसमें उर्मिला मेडिकल 3-1 से विजयी रहा। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा प्रानमती, विशिष्ट अतिथि सुभाष पाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी और लालती देवी पत्नी स्व. कन्हैयालाल ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर इं. देवमुनि राम, इं. छोटेलाल, इं. इंद्रकपूर, इं. कुमार कमलेश, इं. कुमार राम, इं. आरजी सिंह, इं. अभय प्रताप, इं. समीर भटनागर, इं. प्रवीण कुमार, इं. वकार अहमद, इं. दीपक कुमार गोंड़, धर्मेंद्र सिंह नन्हे, राज सुशील पासवान आदि मौजूद रहे।