फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार-प्रसार

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार-प्रसार

Sun, 02 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार-प्रसार
सोनभद्र। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को रामलीला मैदान से राबर्ट्सगंज नगर में 15 दिवसीय पद यात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र कार्यक्रम प्रभारी सुनील सिंह को पार्टी का झंडा देकर पद यात्रा को रवाना किया। यहां उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परंपरा है चलते रहने की, देश के लिए, समाज के लिए हमेशा चलकर हमारे मनीषियों ने हमें यह संदेश दिया है। हमारी परंपरा राष्ट्र के लिए 14 वर्ष तक लगातार चलते रहने व वनवास की रही है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे निरंतर चल रहे हैं। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बिंदु जायसवाल, चुर्क अध्यक्ष गीता देवी, धर्मवीर तिवारी, राम नरेश पासवान, अजीत चौबे, संतोष शुक्ला, कमलेश चौबे, आलोक सिंह, अनिल सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनूप तिवारी मौजूद रहे। पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई और यहीं आकर खत्म हुई। शाहगंज: भाजपा घोरावल विधानसभा की पदयात्रा शाहगंज के हनुमान तिराहे से शुरू हुई। शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर राय, घोरावल विधायक अनिल मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। यहां कृष्ण मुरारी गुप्ता, नरसिंह, राजेश मिश्रा, कैलाश वैसवार, सुरेश शुक्ल, आशुतोष, शंभू सिंह, उदय मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। ओबरा: भाजपा की पदयात्रा शुभारंभ ओबरा श्रीराम मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ। यहां लोकसभा प्रभारी गंगासागर दुबे ने कहा कि यह यात्रा महात्मा गांधी के 150वीं वर्षगांठ पर गांव गांव संदेश देने और केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के लाभार्थियों से मिलते हुए समस्याओं को दूर करने का प्रयास करना है। यहां ओबरा विधायक संजीव गोंड़, प्रानमती देवी, रामसुंदर निषाद, माला चौबे, राजन जायसवाल, विशाल पांडेय, दाराशिकोह, रंजना सिंह, राजेश अग्रहरी, प्रभाशंकर मिश्र, सीताशरण गुप्ता, बृजेश पांडेय मौजूद रहे। म्योरपुर: कस्बे में शनिवार को साप्ताहिक बाजार के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकालकर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। यहां सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed