{"_id":"5b27ea474f1c1bb26e8b8a89","slug":"101529342535-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने चेकडैम का निर्माण रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने चेकडैम का निर्माण रोका
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। वन रेंज के रासपहरी ग्राम पंचायत में बन रहे चेकडैम के निर्माण के इतने दिनों बाद सोमवार को वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। चेकडैम का निर्माण आधे से अधिक पूर्ण होने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम को लेकर भी तरह-तरह की चर्चा है। इससे पूर्व वन प्रबंधन समिति के लोगों ने चेकडैम के निर्माण को लेकर आपत्ति जताई थी। वन विभाग की टीम ने निर्माणकर्ता से पैमाइश के बाद ही काम शुरू करने की बात कही है।
म्योरपुर वन रेंज के रासपहरी गांव में साडा से कराए जा रहे चेकडैम निर्माण का हाल जानने सोमवार को वन विभाग की टीम प्रभारी रेंजर दिनेश कुमार की अगुवाई में पहुंची। टीम ने पैमाइश के बाद ही निर्माण कराने का निर्देश दिया। चेकडैम निर्माण को लेकर वन प्रबंधन समिति ने आपत्ति दर्ज कराई थी। समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने वन भूमि पर निर्माण को लेकर एतराज जताया था, लेकिन समिति के लोगों के विरोध का कोई असर नहीं पड़ा। चेकडैम स्थल का सोमवार को वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया और पैमाइश होने तक कार्य न करने के निर्देश दिए। प्रभारी रेंजर दिनेश कुमार ने बताया कि मौके पर काम न होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रेणुकूट डिवीजन ऑफिस से नक्शा मंगाया गया है। नक्शा के आधार पर पैमाइश काम होने के बाद ही वन भूमि होने न होने की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।