{"_id":"5a258feb4f1c1bca678bf92b","slug":"101512411115-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी परीक्षा केंद्र पर नहीं लगा सीसीटीबी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी परीक्षा केंद्र पर नहीं लगा सीसीटीबी कैमरा
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य हो गया है। लेकिन अब तक 40 से 50 फीसदी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटवी कैमरा नहीं लगाया गया है। ऐसा न करने के पीछे परीक्षा केंद्र पर नकल की गुंजाइश बरकरार है। हालांकि डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए निर्देशित कर दिया है।
जिले में वर्ष 2018 में होनी वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 50497 परीक्षार्थी है। हाईस्कूल में 29526 परीक्षार्थी है, इनमेें 15128 बालक, 14398 बालिका, इंटर में 20971 परीक्षार्थी है। इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए राबर्ट्सगंज, दुद्धी एवं घोरावल तहसील में 57 परीक्षा केंद्र बनाया है। जबकि पिछली बार जिले में 88 केंद्रों पर हाईस्कूल के 31089 और इंटर के 20866 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। योगी सरकार ने जिला प्रशासन को नकल विहिन परीक्षा कराने का सख्त आदेश दिया है। इसके लिए जिन स्कूलों को परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है वहां पर सीसी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन अभी तक लगभग 50 से 55 प्रतिशत केंद्रों पर ही सीसी कैमरा लग सका है, ऐसे में योगी सरकार की मंशा के अनुसार बोर्ड की परीक्षा होती नहीं दिख रही है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने कहा कि जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां के प्रधानाचार्यों को हरहाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी प्रधानाचार्यों को 15 जनवरी तक सीसीटीवी कैमरे लगवाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।