फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सूचना देने के दस मिनट में पहुंचेगी पुलिस

सूचना देने के दस मिनट में पहुंचेगी पुलिस

Mon, 04 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सूचना देने के दस मिनट में पहुंचेगी पुलिस
सोनभद्र। महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा मुहैया कराने एवं उन्हें जागरूक करने के मद्देनजर सोमवार को जिले के कई स्कूलों में पुलिस प्रशासन ने नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया। अधिकारियों ने छात्राओं, महिलाओं को यूपी 100, वुमेन पावर लाइन 1090 आदि के बारे जानकारी दी। कहा कि यूपी 100 पर सूचना देने के दस मिनट के भीतर मौके पर पुलिस पहुंचेगी। राबर्ट्सगंज नगर के गुरु नानक बालिका इंटर कालेज में राष्ट्रगान के साथ अभियान की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा यूपी सरकार ने महिलाओं-छात्राओं के सुरक्षा के लिए यूपी 100, वुमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड टीम, महिला प्रकोष्ठ की शुरूआत की है। कहा कि अगर किसी छात्रा या महिला के साथ कई छेड़खानी करता है तो निडर होकर यूपी 100 और वुमेन पावर लाइन 1090 पर जानकारी दें, ताकि आरोपियों केे खिलाफ कार्रवाई की जा सकें। कहा कि सूचना देनी वाली छात्रा, महिला का नाम गोपनीय रखा जाएगा। सूचना देने के लिए थाने और पुलिस चौकी जाने की जरूरत नहीं है। ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने पर विवाहिता टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। उन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं से आसपास की महिलाओं को टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी देने की अपील किया। प्रभारी कोतवाल पंकज सिंह और महिला थानाध्यक्ष मधु ने कहा कि शोहदों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। कालेज के प्रबंधक निरजंन सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट और संचालन प्रधानाचार्या सुभाग सिंह ने किया। भगवंत सिंह, सुमन कोहली आदि मौजूद रही। म्योरपुर: महिला सशक्तीकरण सप्ताह के तहत श्रीराम डिग्री कालेज रासपहरी में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन की शुरूआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed