{"_id":"59c4014f4f1c1b2b688b5dac","slug":"101506017615-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ मेवा की 12वीं इकाई को कामर्शियल लोड पर मार्च तक लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ मेवा की 12वीं इकाई को कामर्शियल लोड पर मार्च तक लेंगे
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ओबरा। राज्य विद्युत उत्पादन निगम के सलाहकार अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक इं. आरबी पांडेय ने गुरुवार को स्थानीय ओबरा तापीय परियोजना का दौरा कर तकनीकी कारणों से बंद मशीनों, दो सौ मेगावाट की 12वीं इकाई के जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मेसर्स बीएचईएल तथा ओबरा तापीय परियोजना के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर गहन मंत्रणा भी किया।
इस दौरान तापीय परियोजना के सीजीएम इं.एके सिंह, महाप्रबंधक इं.डीके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता इं.एके सेठ, इं.आरके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। तकनीकी सलाहकार का वीआईपी गेस्ट हाउस में राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ओबरा के क्षेत्रीव सचिव इं. अदालत वर्मा के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने स्वागत किया और 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। सलाहकार ने बताया कि इकाइयों के विद्युत उत्पादन दर कम करने के लिए कार्य योजना तैयार कर इस दिशा में गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है। दो सौ मेगावाट की 12वीं इकाई को मार्च 2018 तक कामर्शियल लोड पर लाने का लक्ष्य मेसर्स बीएचईएल को दिया गया है। 10वीं इकाई को भी एक हफ्ते के अंदर चालू कर लिए जाने की संभावना है। सलाहकार ने कहा कि चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सक एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान एक्सईएन इं. एके राय, इं. आरपी मल्ल, इं. अवधेश सिंह, इं. अलोक कुमार सिंह, इं. सन्नी गुप्ता, इं.मनीष तिवारी, इं.संजय महतो, इं.संजय शुक्ला मौजूद रहे।