{"_id":"59c3ff714f1c1b1e688b5ca0","slug":"101506017137-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जमा करो टॉयलेट सेल्फी, फिर मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जमा करो टॉयलेट सेल्फी, फिर मिलेगा वेतन
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए विभाग ने अब अपने ही अधिकारियों-कर्मचारियों की नकेल कसनी शुरू कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने फरमान जारी किया है की विभागीय अधिकारी कर्मचारी अपने परिवार के एक सदस्य के साथ अपने टॉयलेट की सेल्फी लें और फोटो डीपीआरओ कार्यालय में जमा करें। ऐसा न करने पर किसी भी हाल में वेतन नहीं दिया जायेगा।
केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम संचालित कर रही है, ताकि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक स्वच्छता रहे और पर्यावरण संतुलित रहे। इसके तहत गांवों को खुले में शौचमुक्त किये जाने का अभियान पंचायत राज विभाग संचालित कर रहा है। इस अभियान के तहत जिले के करीब तीन दर्जन गांव ओडीएफ घोषित किये जा चुके हैं और दो अक्टूबर 2018 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ किया जाना है। कार्यक्रम को गति दी जा सके, इसके लिए विभाग ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने घर के टॉयलेट की सेल्फी अपने परिवार के किसी एक सदस्य के साथ लेकर डीपीआरओ कार्यालय में जमा करना होगा। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि जो अधिकारी-कर्मचारी टॉयलेट सेल्फी की फोटो नहीं जमा करेगा उसका वेतन रोक दिया जाएगा। बताया कि एडीओ पंचायत, सेक्रेटरी, सफाई कर्मी, खंड प्रेरक, कंप्यूटर ऑपरेटर, डीपीसी और आफिस के सभी स्टाफ को फोटो देना होगा।