फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   100 bed hospital, in bad condition without specialist doctors

Sonebhadra News: 100 बेड का अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना बदहाल

Sun, 26 Jan 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
100 bed hospital, in bad condition without specialist doctors
नगर के डिबुलगंज स्थित 100 बेड का अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों का सिर्फ प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया जाता है। ओपीडी भी सर्दी, खांसी और बुखार तक सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन

नगर में तीन बड़ी तापीय परियोजना और एक कोयले की खदान है। परियोजना अस्पतालों में सिर्फ प्राथमिक उपचार होता है।अस्पताल में पर्याप्त स्टाॅफ की कमी बनी हुई है। परियोजनाओं और हाईवे पर दुर्घटना में घायल मरीजों को बेहतर इलाज न मिल पाने के कारण उन्हें रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

परियोजना एवं रेलवे कर्मचारीयों के साथ नगर सहित आसपास की 10 से अधिक गांव के लोग इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। गत वर्ष डीएमएफ फंड से करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर अस्पताल का सुंदरीकरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय परियोजनाओं ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बीस किलोवाट का डीजी सेट, अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रसव से जुड़े उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं। अस्पताल में ऑपरेशन थिऐटर सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों के बैठने के लिए कमरे भी हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव में बस दिखावा बनकर रह गए हैं। सबसे ज्यादा समस्या गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों एवं हड्डी के मरीजों को हो रही है।

अस्पताल में एक आंख और दांत के डॉक्टर हैं, लेकिन उपचार में उपयोग आने वाले उपकरण ही उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस कारण आंख और दांत संबंधित आने वाले मरीजों को बाहर का जाना पड़ता है। इलाज के लिए मरीज दूर-दराज निजी अस्पतालों का रूख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed