फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   100 Bed Covid Care Center Level 2 Will Be Ready

100 बेड का कोविड केयर सेंटर लेवल- 2 होगा तैयार

Sat, 06 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
100 Bed Covid Care Center Level 2 Will Be Ready
सोनभद्र जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए लंबे समय तक जंग लड़ने की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में रेणुकूट स्थित हिंडालको के अस्पताल को कोविड केयर सेंटर लेवल-2 के रूप तैयार रखने के लिए शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। शासन से हरी झंडी मिलने पर हिंडालको प्रबंधन को इसके लिए अस्पताल में व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया है। जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर लेबल- 1 तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

लेवल-1 स्तर के कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए मधुपुर स्थित अस्पताल में ओपीडी बंद कर 30 बेड का एक और कोविड केयर सेंटर पहले से तैयार है। यहां कोरोना के वे मरीज रखे जाएंगे, जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव हो लेकिन उनकी हालत ज्यादा गंभीर न हो। स्वास्थ्य विभाग ने 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड समेत लेवल -1 व लेबल-2 स्तर के मरीजों के लिए कुल करीब 400 बेड का कोविद केयर सेंटर तैयार करने की रणनीति तय की है। उन कोरोना पीड़ितों को लेवल -2 स्तर के रेणुकूट स्थित हिंडालको अस्पताल में इलाज के लिए रखा जाएगा, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव के साथ हालत भी गंभीर हो।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन को कोविद केयर सेंटर में उपचार के लिए तैयारी पूरी रखने को कहा गया है। लेवल-3 स्तर की श्रेणी में कोरोना पीड़ित उन मरीजों को रखा गया है, जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के साथ हालत भी ज्यादा सीरियस हो। ऐसे लोगों को बीएचयू में बने लेवल-3 स्तर के कोविद केयर सेंटर में रेफर किया जाएगा। दरअसल, कोरोना संदिग्ध के साथ ही लेवल -1 व 2 स्तर के पॉजिटिव पाए गए मरीजों सहित अन्य के उपचार के लिए कुल करीब 400 बेड का कोविद केयर सेंटर जल्द से जल्द तैयार कर लेने की रणनीति तय की गई है। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिशा निर्देश के क्रम में ही इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। इसके तहत सर्दी, जुकाम व बुखार आदि की शिकायत के साथ कोरोना संदिग्ध लोगों को रखने के लिए जिला अस्पताल में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले से तैयार है। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि जिला अस्पताल परिसर में100 बेड का कोविद केयर सेंटर लेबल-1 बनकर तैयार है। कोविद केयर सेंटर लेवल-2 के लिए जगह की तलाश की जा रही थी। रेणुकूट स्थित हिंडालको अस्पताल को इसके लिए चिह्नित कर शासन में प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे हरी झंडी मिल गई है। शासन के निर्देश से हिंडालको प्रबंधन को अवगत कराते हुए इसके लिए अस्पताल तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed