फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 year old child hanged himself when mother scolded him who started playing returned from school

Singrauli: 10 साल का बच्चा स्कूल से लौट खेलने लगा, मां ने डांटा तो गुस्से में फंदा लगाया, सदमे में पूरा परिवार

Thu, 12 Oct 2023 06:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, शक्तिनगर
अमर उजाला नेटवर्क, शक्तिनगर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Oct 2023 06:40 PM IST
सार

सिंगरौली में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले फंदे से झूलकर छात्र की आत्महत्या से लोग स्तब्ध हैं।  मां की डांट से नाराज होकर उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
10 year old child hanged himself  when mother scolded him who started playing returned from school
चौथी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाई - फोटो : Social Media

विस्तार

चौथी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को मां की डांट इतना नागवार लगा कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। खुद को कमरे में बंदकर उसने फांसी लगा ली। बालक के इस कदम से हर कोई स्तब्ध है। घटना सिंगरौली जिले के मोरवाा थाना क्षेत्र की है। पुत्र की मौत से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


मोरवा पुलिस के मुताबिक एनसीएल कर्मी गुमान सिंह अपने परिवार के साथ एचबी-291 एनसीएल कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार शाम उनका पुत्र रिशु उर्फ इंद्रेश सिंह (10) घर पर खेल रहा था। काफी देर तक उसे खेलता देख मां ने डांट लगाते हुए पढ़ाई करने को कहा। इसके बाद रिशु अपने कमरे में गया।
विज्ञापन


मां बड़े बेटे कर्मवीर के साथ बगल के कमरे में थीं। काफी देर तक रिशु कमरे से बाहर नहीं आया तो रात करीब आठ बजे मां उसे बुलाने पहुंचीं। कमरे के अंदर का दृश्य देख वह सन्न रह गईं। सूचना पर मोरवा के निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने एएसआई जयराम गुप्ता को मौके पर भेजा। पुलिस में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीएल कर्मी गुमान सिंह के दोनों बच्चे क्राइस्ट ज्योति स्कूल के छात्र थे। गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन ने घटना की सूचना पर शोक व्यक्त करते हुए विद्यालय में छुट्टी घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed