{"_id":"64456021ca84d123fe020ee7","slug":"10-crores-received-for-the-construction-of-ashram-school-sonbhadra-news-c-20-1-168769-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: उभ्भा में आश्रम पद्धति विद्यालय निर्माण को मिले 10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: उभ्भा में आश्रम पद्धति विद्यालय निर्माण को मिले 10 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जमीन विवाद में नरसंहार के बाद चर्चा में आए उभ्भा गांव में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका) के निर्माण में तेजी आई है। विद्यालय निर्माण के लिए शासन स्तर से हाल ही में 10 करोड़ रुपये जारी हुआ है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराते हुए कार्यदाई संस्था की तरफ से निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस वर्ष तक विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। आकांक्षी जनपद सोनभद्र में अभी अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के पढ़ने के लिए चार राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय स्थापित किए गए हैं। इसका संचालन समाज कल्याण विभाग की तरफ से कराया जा रहा है। इसमें दुद्धी, गुरमुरा और घोरावल में अनुसूचित जाति के बालकों का विद्यालय है, जबकि उरमौरा (राबर्ट्सगंज) स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में अनुसूचित जाति की छात्राएं पढ़ाई करती हैं। अब उभ्भा गांव में अनुसूचित जाति का पांचवां राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खोला जा रहा है। 490 क्षमता के इस विद्यालय में अनुसूचित जाति की बालिकाएं पढ़ाई करेंगी। यह जिले का दूसरा अनुसूचित जाति की बालिकाओं के लिए आश्रम पद्धति विद्यालय होगा। करीब 39 करोड़ की लागत से आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। प्रारंभिक किस्त के रूप में कार्यदायी संस्था यूपीसीडको को 10 करोड़ रुपये शासन से जारी हुआ है। कार्यदाई संस्था की तरफ से मार्च माह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराते हुए विद्यालय भवन का निर्माण शुरू करा दिया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की मानें तो शासन से मिला करीब 10 प्रतिशत धन निर्माण कार्यों पर खर्च हो गया है। निर्माण कार्य तेजी से चल है। बाउंड्रीवाल का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है।
उभ्भा में अनुसूचित जाति की बालिकाओं के लिए आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए शासन से 10 करोड़ रुपये मिला है। कार्यदायी संस्था को समय से निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। - रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
उभ्भा में अनुसूचित जाति की बालिकाओं के लिए आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए शासन से 10 करोड़ रुपये मिला है। कार्यदायी संस्था को समय से निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। - रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन