फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   son of sp leader sentenced to life term for raping minor

यूपी: सपा नेता के बलात्कारी बेटे को उम्रकैद

Fri, 24 May 2013 06:05 PM IST
बदायूं/एजेंसी
बदायूं/एजेंसी Updated Fri, 24 May 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
son of sp leader sentenced to life term for raping minor

यूपी के बदायूं जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार के जुर्म में समाजवादी पार्टी के एक नेता के बेटे को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


आजीवन कारावास के अलावा आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

वहीं, इस मामले में बलात्कार पीड़िता का नाम सार्वजनिक करने के आरोप में अलापुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष, एक दैनिक अखबार के पत्रकार और एक फोटोग्राफर के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


तमंचे के बल पर किया रेप
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 27 दिसंबर 2010 की शाम को अलापुर क्षेत्र में 15 साल की एक किशोरी शौच के लिए घर से बाहर गई। इसी दौरान लड़की को सपा के स्थानीय नेता पतंजलि भारद्वाज के बेटे वरुण उर्फ चीनू और उसके दो अन्य दोस्तों ने पकड़ लिया। वरुण ने लड़की से बलात्कार किया जबकि उसके साथी आतंकित करने के लिए तमंचा लिए खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 हजार रुपये पीड़िता को देने का निर्देश
दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोपी वरुण उर्फ चीनू भारद्वाज को आजीवन कारावास की सजा के साथ एक लाख रुपये बतौर जुर्माना भी किया, जिसमें 70 हजार रुपये पीड़िता को देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed