{"_id":"dd9b3dee-a152-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"slips-of-tongue-of-up-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोरी होकर भी पार्टी को सीटें नहीं दिला सकीं सोनिया' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गोरी होकर भी पार्टी को सीटें नहीं दिला सकीं सोनिया'
देवबंद/सहारनपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा मंगलवार को गुर्जर सम्मलेन में भाषण देते वक्त इस कदर जोश में आए कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को गोरी और दलितों के प्रति असम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल कर बैठे।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी शब्द-बाण छोड़े।
मंगलवार को तलहेड़ी चुंगी पर आयोजित गुर्जर सम्मेलन में भाषण देते राणा ने बसपा मुखिया मायावती और दलितों पर जमकर हल्ला बोला।
उन्होंने कहा कि मायावती के पांच साल के शासन में बिगड़े दलितों के दिमाग इतनी जल्दी ठीक होने वाले नहीं हैं।
यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी पर कटाक्ष किया कि ‘गोरी’ होने के बावजूद वह पार्टी को सीटें नहीं दिला सकीं और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जादू भी नहीं चला।
विज्ञापन
इसके जवाब में पलटवार करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा है कि राणा अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मेहरबान आलम ने इसे सस्ती लोकप्रियता का हथकंडा बताया है।