फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   slain dsp widow parveen azad joins up police as osd

डीएसपी की पत्नी ने ओएसडी पद पर दी ज्वॉयनिंग

Wed, 20 Mar 2013 11:47 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 20 Mar 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
slain dsp widow parveen azad joins up police as osd

कुंडा कांड में शहीद हुए सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने डीजीपी मुख्यालय में ओएसडी पद पर ज्वॉयनिंग दे दी। उधर, सीओ के भाई सोहराब ने भी डीआईजी गोरखपुर के यहां आरक्षी पद पर अपनी ज्वॉयनिंग दे दी।

विज्ञापन


परवीन ने अपनी ज्वॉयनिंग डीजीपी मुख्यालय में सोमवार शाम को दी। उन्हें राज्य सरकार ने पुलिस कल्याण  विभाग में ओएसडी पद पर तैनाती दी है। परवीन ने हालांकि पहले यह मांग की थी कि उन्हें सीधा डिप्टी एसपी के पद पर तैनाती दी जाए, पर अधिकारियों ने उन्हें समझाया था कि ऐसा होना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इसके साथ ही सीओ जियाउल हक के छोटे भाई सोहराब को भी पुलिस कल्याण विभाग में आरक्षी के पद पर नौकरी देने का ऐलान किया था। हालांकि, सीओ के परिवार ने सोहराब के लिए भी कम से कम पुलिस उप निरीक्षक के पद पर तैनाती दिए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सरकार द्वारा मिली नौकरी पर अपनी ज्वायनिंग देने के बाद वापस चली गईं। वे मंगलवार को काम पर नहीं आई थीं। आईजी कानून-व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने इस बात की पुष्टि की कि परवीन ने सोमवार शाम को ओएसडी पुलिस कल्याण के पद पर डीजीपी मुख्यालय में ज्वॉयनिंग दे दी है। सरकार ने परवीन व सोहराब दोनों की ही तैनाती आईजी गोरखपुर जोन के कार्यालय में करे जाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed