फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sixth standard students unable to read english sentence in uttar pradesh

तीन चौथाई बच्चे नहीं पढ़ पाते अंग्रेजी का वाक्य

Fri, 18 Jan 2013 08:33 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 18 Jan 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
sixth standard students unable to read english sentence in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में प्राइमरी शिक्षा का हाल बेहाल है। यहां छटी से आठवीं कक्षा के तीन चौथाई बच्चे अंग्रेजी वाक्य तक ठीक से नहीं पढ़ पाते हैं। यही नहीं, इन क्लासों में सत्तर फीसदी बच्चों को गुणा भाग करना भी ठीक से नहीं आता है। यह जानकारी वर्ष 2012 की असर की रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में उत्तराखंड में प्राइमरी शिक्षा का स्तर उत्तर प्रदेश से काफी बेहतर बताया गया है।

विज्ञापन


असर की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी भी 6.4 प्रतिशत 6 से 14 आयुवर्ग के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। यही नहीं प्रदेश में बड़े पैमाने पर आरटीई के तहत नए सरकारी स्कूलों की स्थापना के बाद भी निजी क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ रही है। यूपी में ग्रामीण इलाकों में भी निजी स्कूलों की भागीदारी काफी बढ़ी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 16 वर्ष आयु वर्ग के 48.5 फीसदी बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। यूपी में प्राइमरी स्तर पर 11.5 फीसदी बच्चे निजी स्तर पर ट्यूशन भी पढ़ते हैं। यद्यपि यह औसत दूसरे राज्यों से काफी कम है। बिहार में 50 फीसदी, उत्तराखंड में 17 फीसदी, पंजाब में 19 फीसदी बच्चे प्राइमरी में ट्यूशन पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी से पांचवी कक्षा तक के बच्चों की पढ़ने की क्षमता काफी खराब है। रिपोर्ट के अनुसार पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले 55 फीसदी छात्र कक्षा एक के स्तर का पाठ पढ़ने में असमर्थ हैं। यही नहीं, जोड़ घटाव के मामले में 70 फीसदी बच्चों का स्तर मानक से काफी पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed