फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   six hundred eighty crores plans to clean ganga

मोदी की चिंता पर शुरू हुआ 'एक्शन 680'

Sat, 24 May 2014 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 24 May 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
six hundred eighty crores plans to clean ganga

भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चिंता जताने के बाद जल निगम की गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई गंगा में सीवर रोकने के लिए वाराणसी शहर और रामनगर के लिए अलग-अलग योजनाएं बना रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी में चौक, दशाश्वमेध, गोदौलिया, बेनियाबाग, जैतपुरा, आदमपुर, पक्के महाल आदि इलाकों का सीवर गंगा में न जाए, इसके लिए जहां 680 करोड़ की लागत से 592 किमी से अधिक ब्रांच सीवर लाइन डालने की तैयारी है वहीं रामनगर पालिका क्षेत्र में भी करीब 150 करोड़ रुपये से 70 किमी सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव है। दोनों की विस्तृत कार्ययोजना राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन अथारिटी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए जापानी एजेंसी जायका ने 2003 से 05 तक सर्वे किया था। इसके बाद पुरानी सीवर लाइन बदलने, नई डालने आदि कार्यों के लिए 496 करोड़ रुपये की अलग से योजना स्वीकृत हुई लेकिन तब काशी की गलियों और अन्य इलाकों में ब्रांच सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव इसमें शामिल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने लिया था दशाश्वमेध घाट पर संकल्प

six hundred eighty crores plans to clean ganga

इधर बीच, 17 मई को दशाश्वमेध घाट पर मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प जताने के बाद गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने काशी की गलियों में भी ब्रांच सीवर लाइन डालने के लिए फिर से विस्तृत कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है।

इसके तहत वरुणा इस पार के इलाकों में डाली जाने वाली ब्रांच सीवर लाइन को अलग-अलग क्षेत्रों से निकालते हुए मुख्य सीवर लाइन में मिलाया जाएगा। इस सीवर लाइन को सुंदरपुर में 40 एमएलडी क्षमता के प्रस्तावित सीवेज पंपिंग केंद्र में मिलाने का भी प्रस्ताव है।

यहां से सीवेज पंप करके दीनापुर में प्रस्तावित 140 एमएलडी क्षमता के नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में भेजा जाएगा।

शहर को बांटकर बन रही कार्ययोजना

six hundred eighty crores plans to clean ganga

सीवर लाइन डालने के लिए जो कार्ययोजना बनाई जा रही है, उसमें शहर को तीन भागों में बांटा जा रहा है। पहले भाग में शहर के मध्य वाले इलाकों चौक, दशाश्वमेध, गोदौलिया, बेनियाबाग, जैतपुरा, आदमपुर, पक्के महाल आदि में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से 162 किमी सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव है।

दूसरे भाग में शहर के पश्चिम में स्थित सिगरा, महमूरगंज, लहुराबीर, मलदहिया, नदेसर, रेलवे स्टेशन व रोडवेज क्षेत्र में करीब 335 करोड़ रुपये की लागत से 290 किमी सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव है, जबकि तीसरे भाग में शहर के दक्षिण वाले क्षेत्रों बीएचयू व आसपास, अस्सी, लंका, सुंदरपुर, बजरडीहा, संकट मोचन, नगवां, साकेत नगर आदि में करीब 145 करोड़ रुपये की लागत से 140 किमी सीवर लाइन डालने की योजना है।

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक जेबी राय का कहना है कि काशी की गलियों व अन्य वंचित इलाकों में ब्रांच सीवर लाइन डालने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। रामनगर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भी सीवर लाइन डालने के लिए योजना बन रही है। दोनों कार्ययोजना एक महीने के अंदर राष्ट्रीय नदी गंगा बेसिन अथॉरिटी को भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed